13
Jun
चंडीगढ, 13 जून - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी के चंदपुरा गांव में बिजली के खराब ट्रांसफार्मर को 15 दिन बाद भी नहीं बदलने वाले बिजली निगम के जेई (कनिष्ठ अभियंता) संजय कुमार को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज को अंबाला छावनी के गांव चंदपुरा के ग्रामीणों ने शिकायत दी थी जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेई को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि चंदपुरा में बिजली का ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब है और इस संबंध में उन्होंने इंडिस्ट्रयल एरिया…
