22
Mar
चंडीगढ़, 22 मार्च- हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने आज नरवाना स्थित अपने निवास स्थान पर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान हेतु निर्देश दिए। इस दौरान अनेक क्षेत्रवासी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री से मिलने पहुंचे। मंत्री ने कहा कि जनसेवा ही सच्ची सेवा है और जनता की समस्याओं का उचित समाधान सरकार व प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को सुशासन देने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे भी जनमानस की समस्याओं का निवारण करना अपना कर्तव्य समझें और…
