03
May
चंडीगढ़ , 3 मई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के ओबीसी समाज से आह्वान किया कि वे एकजुट हो जाएं तो अगले विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। भाजपा की सरकार सबको साथ लेकर चलती है , उसमें सभी वर्गों को बराबर प्रतिनिधित्व दिया जाता है। श्री सैनी आज पंजाब के रूपनगर में ओबीसी समाज के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा दो दिन पहले "मजदूर दिवस" के अवसर पर बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने…
