14
Oct
चंडीगढ़ , 14 अक्तूबर - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी/गुरूकुल/विद्यापीठ परीक्षा शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय 18 प्रतिशत (CGST@9% & SGST@9%) जीएसटी सहित ऑनलाइन गेटवे पेंमेट के माध्यम से सम्बद्धता शुल्क जमा करवा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22, 2022-23, 2023-24, 2024-25 के सम्बद्धता शुल्क का केवल जीएसटी एवं शैक्षिक सत्र 2025-26 का सम्बद्धता शुल्क (जीएसटी सहित) जमा करवाया जाना है। बोर्ड के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड द्वारा सम्बद्धता शुल्क पर लगाया गया जीएसटी भारत सरकार के द्वारा जारी दिशानिर्देंशानुसार ही…
