22
Mar
चंडीगढ़, 22 मार्च- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने आज उपमंडल रादौर में लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मिनी सचिवालय भवन का विधिवत पूजा पाठ एवं नारियल तोड़कर आधारशिला रखते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मिनी सचिवालय के बनने से आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा और इसमें विभिन्न विभागों के कार्यालय एक…
