ट्रंप ने ईरान पर हमले रोके, 2 हफ्ते का युद्धविराम: होर्मुज खुलने की शर्त पर हुई डील

वॉशिंगटन/तेहरान (राजीव शर्मा): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात ईरान को ‘सभ्यता नष्ट’ करने की धमकी से यू-टर्न लेते हुए तनाव घटाने का संकेत दिया। तय समयसीमा खत्म होने से महज 2 घंटे पहले ये फैसला आया। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि अमेरिका-ईरान 2 सप्ताह के युद्धविराम पर राजी हुए हैं। शर्त यह थी कि होर्मुज स्ट्रेट तुरंत खोला जाए। इसके बाद ईरान के पुल-बिजली प्लांट्स पर हमले रोक दिए गए।
फारसी में जारी ईरान प्लान में न्यूक्लियर एनरिचमेंट की ‘अनुमति’ का जिक्र किया गया है।
ईरान की डिमांड्स: US आर्मी वापसी, सैंक्शंस हटाए जाएं
सीजफायर के बदले ईरान चाहता है—मिडिल ईस्ट से US आर्मी हटाई जाए, सैंक्शंस खत्म हों, फ्रीज्ड ऐसेट्स रिलीज किए जाएं।
फरवरी से तनाव
फरवरी 2026 में US-इजराइल ने ईरान पर हमले शुरू किए जिसके बाद होर्मुज को बंद कर दिया गया, जिसके कारण तेल कीमतों में बड़ा उछाल आया।
फिलहाल इस जंग में युद्धविराम का एलान कर दिया गया है लेकिन अब सवाल यह है कि क्या इन देशों के बीच जंग पूरी तरह ख़त्म करने पर सहमति बन पाएगी?

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *