वित्त वर्ष 2025-26 में EV बिक्री में 24.6% उछाल: 24.52 लाख गाड़ियां बिकीं

नई दिल्ली (राजीव शर्मा): वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने इलेक्ट्रिक वाहनों की रिटेल सेल्स में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इसके तहत 24.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और कुल 24.52 लाख गाड़ियां बिकीं। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने मंगलवार को ये आंकड़े शेयर किए, जो हर सेगमेंट में दोहरी डिजिट ग्रोथ दिखाते हैं।
FADA चीफ सी एस विग्नेश्वर ने इसे EV सेक्टर का गेम-चेंजर बताया। दोपहिया EVs ने 14 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचे (21.81% ऊपर), जिसमें TVS नंबर 1 पर रहा। पैसेंजर EVs में 83.63% की रॉकेट जैसी स्पीड देखने को मिली यानी करीब 2 लाख यूनिट्स बिकीं, टाटा मोटर्स 78,811 के साथ टॉप पर रहा, उसके पीछे JSW MG और महिंद्रा थे।
तीन पहिया EVs 18.97% बढ़कर 8.31 लाख बिके, जबकि कमर्शियल EVs ने 120% का धमाका किया यानी 19,454 यूनिट्स। ये आंकड़े बताते हैं कि भारत एनर्जी ट्रांजिशन में तेजी पकड़ रहा है।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *