हरियाणा में श्री माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पण के लिए ऑनलाइन बुकिंग 2 जुलाई से शुरू

चंडीगढ़, 30 जून — हरियाणा सरकार के अंतर्गत आने वाले श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा की घोषणा की है। पंचकूला स्थित प्रमुख मंदिरों — श्री माता मनसा देवी (मुख्य मंदिर, पटियाला मंदिर और सती मंदिर), श्री काली माता मंदिर कालका और श्री चण्डी माता मंदिर — में देवी को चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

पूजास्थल बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्रीमती निशा यादव ने जानकारी दी कि यह सेवा 6 जुलाई 2025 से 20 अगस्त 2025 तक की अवधि के लिए उपलब्ध होगी। श्रद्धालु 2 जुलाई 2025 को प्रातः 10:00 बजे से ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। यह सेवा “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रदान की जाएगी।

श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पूजास्थल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं और निर्धारित तिथि पर मनचाही देवी को चोला अर्पित करने की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *