अंबेडकर जयंती पर हरियाणा राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, समावेशी भारत के निर्माता बताया

चंडीगढ़ (नवल किशोर): हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने मंगलवार को हरियाणा लोक भवन में भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक महान विचारक, प्रख्यात विधिवेत्ता, लेखक एवं दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने एक सशक्त और समावेशी भारत के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार के रूप में डॉ. अंबेडकर ने देश को समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व के अमूल्य सिद्धांत प्रदान किए। ये सिद्धांत आज भी समाज के सर्वांगीण विकास और सभी के कल्याण की दिशा में मार्गदर्शन कर रहे हैं।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *