27
Jun
चंडीगढ़, 27 जून : हरियाणा सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित और नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू की गई कैशलेस इलाज योजना अब देशभर में एक आदर्श मॉडल बन चुकी है। 1 अक्टूबर 2024 से लागू इस योजना ने 3167 मामलों में त्वरित जीवनरक्षक हस्तक्षेप कर अन्य सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि हरियाणा पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता का परिणाम है जिसने इस योजना को धरातल पर उतारते हुए इसे एक सशक्त, संवेदनशील और प्रभावशाली राहत तंत्र के रूप में साकार कर दिखाया। हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने…
