02
Dec
चंडीगढ़, 2 दिसंबर: हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के सचिव एवं नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा के मिशन डायरेक्टर श्री रिपुदमन सिंह ढिल्लो ने प्रदेश के सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिए कि वे अवैध एमटीपी और पीएनडीटी के मामलों में अधिक से अधिक रेड करें और दोषियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करें। श्री ढिल्लो आज यहां लिंगानुपात को मॉनिटरिंग करने के लिए गठित "स्पेशल टास्क फाॅर्स" की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पर जानकारी दी गई कि इस बार राज्य में लड़कियों का लिंगानुपात 915 तक पहुंच गया है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह,…
