08
Oct
चंडीगढ़, 8 अक्टूबर -- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के चंडीगढ़ स्थित आवास पर आज बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याएं व शिकायतें उनके समक्ष रखीं। उन्होंने हर व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्रदेशभर से आए लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी योजनाओं के लाभ, बिजली-पानी की व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय विकास कार्यों से संबंधित अपनी शिकायतें रखीं। स्वास्थ्य मंत्री ने धैर्यपूर्वक सभी की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि उनका समाधान शीघ्र किया जाएगा। इस मौके पर आरती सिंह राव…
