04
Apr
चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा फसल खरीद को लेकर मंडियों में लागू की गई नई व्यवस्थाएं पूरी तरह से किसानों के हित में हैं। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य स्थानीय किसानों की फसल की पहले खरीद सुनिश्चित करना और उन्हें समय पर भुगतान दिलाना है, जिससे खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता आए और किसानों के हित सुरक्षित रह सकें। कैबिनेट मंत्री शनिवार को हिसार की अनाज मंडी में फसल खरीद कार्यों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंडी में अधिकारियों, किसानों, आढ़तियों और…
