04
Nov
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2025 के मानसून के दौरान राज्य में आई भारी वर्षा एवं बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने हेतु एक विशेष योजना की घोषणा की। राज्य के सभी कृषि ट्यूबवेल उपभोक्ताओं के लिए जुलाई, 2025 से दिसंबर, 2025 की अवधि के बिजली बिलों का भुगतान छह माह के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऊर्जा विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई, 2025 में जारी बिजली बिल जनवरी, 2026 में देय होंगे। इसी प्रकार, अगस्त, 2025 के बिजली बिल फरवरी, 2026 में और दिसंबर, 2025 के…
