03
Apr
चंडीगढ़ , (बलविंदर सिंह) - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 30 मार्च से बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय उन विद्यार्थियों के हित में लिया गया है जो किसी कारणवश अब तक किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं ले पाए हैं। इग्नू में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया वर्तमान में जारी है, जो विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. धर्मपाल ने आगे बताया कि…
